मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 16, 2024 5:34 अपराह्न

printer

लाहौल स्पीतः बौद्ध मठ शाशुर गोम्पा में छेशु मेला आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला लाहौल स्पीति के गाहर घाटी के प्रसिद्ध बौद्ध मठ शाशुर गोम्पा में छेशु मेला आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पवित्र मंत्रोचारण व वाद्य यंत्रों के धुनों के बीच  सम्पूर्ण इलाके का वातावरण भक्तिमय बना रहा । 
बोद्ध धर्म के इतिहास में छेशु मेले  का बहुत महत्व है । ये बोद्ध धर्म पर अत्याचारी शासक के  अंत व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है ।
छेशु मेले में मुखोटा नृत्य व छम्म नृत्य का अपना महत्व है । माना जाता है कि छम्म मात्र देखने से  मानव के अंदर विकार खत्म होते है ।
शाशुर गोम्पा के भंड़ारी लामा नवांग उपासक ने बताया कि  छेशु किस बोद्ध धर्म में बहुत महव है । तिब्बत में एक अत्याचारी शासक  राजा लंग दरमा जो बोद्ध धर्म को खत्म करने व विनाश करने के लिये बोद्ध विक्षुओं पर  बहुत अत्याचार किया । उनके अत्याचार के तंग आकर षणयंत्र के तहत छम्म नृत्य व मुखोटा पहनकर लंग दरमा का वध किया और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के तौर पर तिब्बती पंचांग के 5वे महीने के 10 वे तारीख को बोद्ध गोम्पा में मनाया जाता है ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है