लद्दाख में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है जिसके कारण पूरा क्षेत्र गंभीर शीत लहर की चपेट में है। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर स्थित न्योमा पर न्यूनतम तापमान शून्य से बीस दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। तांगसे में तापमान शून्य से पंद्रह दशमलव दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस बीच, राजधानी लेह में मामूली सुधार हुआ और पारा शून्य से बारह दशमलव छह डिग्री सेल्सियस लुढक गया। करगिल में तापमान शून्य से बारह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने लद्दाख में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
Site Admin | दिसम्बर 25, 2024 7:38 अपराह्न
लद्दाख में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया
