मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 31, 2025 1:24 अपराह्न

printer

लद्दाख: जिला स्वास्थ्य सोसायटी कारगिल ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

लद्दाख में जिला स्वास्थ्य सोसायटी कारगिल ने आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इसका विषय था –“अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की चालों को उजागर करना।”

 

 

इस आयोजन के हिस्से के रूप में, कारगिल में “रन फॉर ए कॉज, रन फॉर हेल्थ” के बैनर तले 5 किलोमीटर की तंबाकू निषेध जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को कारगिल के उपायुक्त श्रीकांत सुसे ने झंडी दिखाई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

   

 

इस अवसर पर श्री सुसे ने जिले में तंबाकू के उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त इम्तियाज काचो ने जन जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया और जिले में चल रहे विश्व पर्यावरण सप्ताह की गतिविधियों का भी उल्लेख किया।

 

 

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षक और टीम स्ट्रिंगमो के सदस्य भी शामिल हुए। बाद में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किये गये।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न