संयुक्त राष्ट्र लगभग 6 हजार 900 कर्मचारियों की छंटनी करने और अपने 3 अरब 70 करोड़ डॉलर के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में यह सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम को तौर पर माना जा रहा है। यह कटौती बढ़ते वित्तीय संकट के बाद की गई है, जिसका मुख्य कारण अमरीका और चीन से विलंबित तथा कम योगदान मिलना है, जो संयुक्त राष्ट्र के बजट का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वित्तपोषित करते हैं।
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस महीने की शुरुआत में संगठन के भीतर वित्तीय संकट को स्वीकार किया था। संयुक्त राष्ट्र नियंत्रक चंद्रमौली रामनाथन ने कहा है कि यह कटौती “यूएन 80” का हिस्सा है, जो आधुनिक वैश्विक चुनौतियों के समक्ष संयुक्त राष्ट्र को तैयार करने की दिशा में एक व्यापक बदलाव है।