मई 5, 2026 8:56 अपराह्न

printer

रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारी, राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ी

रोमानिया के प्रधानमंत्री इली बोलोजान के नेतृत्‍व वाली सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव हार गई, जिससे देश में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बन गया है। पिछले महीने वित्तीय कटौती के कारण सोशल डेमोक्रेट्स गठबंधन से अलग हो गए थे। उन्‍होंने प्रमुख विपक्षी दल के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 464 सीटों वाली संसद में इस प्रस्ताव के पक्ष में 281 मत प्राप्त हुए।

नेशनल लिबरल पार्टी के सदस्य बोलोजान ने जून 2025 में पदभार संभाला था। उनकी सरकार को मितव्ययिता उपायों और सरकारी संपत्तियों को बेचने की योजनाओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा।

इसके बाद अप्रैल में सोशल डेमोक्रेट्स ने अपना समर्थन वापस लेकर अपने मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा लिया, साथ ही बोलोजान के इस्तीफे की मांग की, जिसे उन्‍होंने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने प्रमुख विपक्षी समूहों और स्वतंत्र सांसदों के साथ मिलकर अप्रैल के अंत में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।