मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 11:32 पूर्वाह्न

printer

रूस ने पहली बार की पुष्टि- उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन के विरूद्ध युद्ध में मास्को के साथ लड़ने के लिए किया तैनात

रूस ने पहली बार पुष्टि की है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेन के विरूद्ध युद्ध में मास्को के साथ लड़ने के लिए तैनात किया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर संधि के अनुरूप कुर्स्क सीमा क्षेत्र में उत्तर कोरियाई लड़ाकों की भूमिका को स्वीकार किया। हालांकि, उत्तर कोरिया ने अपनी सेना भेजने की पुष्टि नहीं की है।

 

दक्षिण कोरिया और अमरीका दोनों का मानना है कि उत्तर कोरिया ने पिछले साल अक्टूबर से मास्को की आक्रामकता का समर्थन करते हुए यूक्रेन में लगभग 11 हज़ार सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर भेजा है।

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच साझेदारी संधि पर पिछले साल जून में उनके शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें दोनों नेताओं ने उन दोनों पर हमले की स्थिति में “बिना देरी” के सैन्य सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….