मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2025 8:31 अपराह्न

printer

रूस गए भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत की नीति के बारे में रुख स्‍पष्‍ट किया

डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में रूस गए भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की भारत की नीति के बारे में रुख स्‍पष्‍ट किया। मॉस्को में भारतीय दूतावास में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीमती कनिमोझी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि जिस आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है उसे पाकिस्‍तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि भारत ने इस हमले का जिम्मेदारी के साथ जवाब दिया और यह सुनिश्चित किया कि इससे किसी भी नागरिक और सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान न पहुंचे। श्रीमती कनिमोझी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को भारत के रुख को विश्‍व के सामने स्पष्ट करने का एक शानदार अवसर मिला है।

     प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय दूतावास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस बीच, शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा पूरी कर ली है और अब वह कांगो गणराज्‍य के लिए रवाना हो गया है। श्री शिंदे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में संयुक्त अरब अमीरात के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जनता दल-यू सांसद संजय झा के नेतृत्व में भारत से जापान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और यह दल अब दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गया है। आज जापान स्थित दूतावास में भारतीय प्रवासियों से बातचीत में श्री झा ने भारत का पक्ष रखा और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट रूप से उजागर किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के प्रति भारत के सख्‍त रूख पर जोर दिया और संदेश दिया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और भारतीय प्रवासियों से जापान के प्रत्‍येक कोने में इस संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया।

    भारतीय जनता पार्टी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक और उच्च स्तरीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज बहरीन पहुंचा, जो सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को उजागर करेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा के सांसद फंगनन कोन्याक और निशिकांत दुबे शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का पहला पड़ाव गुयाना है, उसके बाद अमरीका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा होगा।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल पांच देशों के दौरे पर रवाना हुआ। प्रस्‍थान से पहले श्री थरूर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह शांति और आशा का मिशन है।

 

     प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय दूतावास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस बीच, जनता दल-यू सांसद संजय झा के नेतृत्व में भारत से जापान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपने दौरे का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और यह दल अब दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गया है। आज जापान स्थित दूतावास में भारतीय प्रवासियों से बातचीत में श्री झा ने भारत का पक्ष रखा और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट रूप से उजागर किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के प्रति भारत के सख्‍त रूख पर जोर दिया और संदेश दिया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और भारतीय प्रवासियों से जापान के प्रत्‍येक कोने में इस संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया।

    भारतीय जनता पार्टी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक और उच्च स्तरीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज बहरीन पहुंचा, जो सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को उजागर करेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा के सांसद फंगनन कोन्याक और निशिकांत दुबे शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का पहला पड़ाव गुयाना है, उसके बाद अमरीका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा होगा।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल पांच देशों के दौरे पर रवाना हुआ। प्रस्‍थान से पहले श्री थरूर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह शांति और आशा का मिशन है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 8:31 अपराह्न