रूस के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि रूस संभावित भविष्य के शांति समझौते के सिद्धांतों को स्पष्ट करने वाले मसौदा ज्ञापन पर काम जारी रखे हुए है ताकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त किया जा सके। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूस के मसौदे पर काम चल रहा है और जब यह दस्तावेज तैयार हो जाएगा तो इसे यूक्रेन को सौंपा जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद कहा था कि मॉस्को भविष्य के शांति समझौते के बारे में एक ज्ञापन पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि यह ज्ञापन संभावित समझौते के सिद्धांतों को परिभाषित करेगा। यह शांति समझौते की समयसीमा और किसी भी संभावित संघर्ष विराम के विवरण को स्पष्ट करेगा।
Site Admin | मई 27, 2025 7:15 अपराह्न
रूस के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि रूस संभावित भविष्य के शांति समझौते के सिद्धांतों को स्पष्ट करने वाले मसौदा ज्ञापन पर काम जारी रखे हुए है
