मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 26, 2024 5:19 अपराह्न

printer

राष्ट्र आज मना रहा है संविधान अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ

राष्ट्र आज संविधान अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। संविधान दिवस के अवसर पर आज दिल्ली में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है और भारत, लोकतंत्र की जननी है।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान प्रगतिशील और समावेशी है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने संविधान निर्माताओं का स्मरण किया। उन्होंने संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों और अधिकारियों के योगदान को भी याद किया।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही संवैधानिक आदर्शो को शक्ति मिलती है। समारोह में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दिल्ली स्थित दूतावासों के प्रमुख भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है