मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 14, 2025 12:27 अपराह्न

printer

राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्‍यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्‍यसभा में सदन के नेता जे पी नड्डा, राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केन्‍द्रीय मंत्रियों और संसद सदस्‍यों तथा आम लोगों ने आज संसद भवन परिसर में डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, केन्‍द्रीय मंत्रियों, संसद के सदस्‍यों, विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।   

 

डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री थे। उन्हें वर्ष 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है