मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 14, 2025 9:57 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषाओं और संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने के प्रावधान शामिल: अर्जुन राम मेघवाल

विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में राज्यों की मातृभाषाओं और संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त भाषाओं को प्रोत्‍साहन देने के प्रावधान शामिल हैं।

 

पुद्दुचेरी में कल थाविल के उस्ताद पद्मश्री दत्चनमूर्ति के सम्मान समारोह में श्री मेघवाल ने कहा कि आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध एक शास्त्रीय भाषा के रूप में तमिल को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अन्य भाषाओं को भी अनुसूची में शामिल किया गया है।

   

केंद्रीय मंत्री ने पुद्दुचेरी राज्य अनुसूचित जाति जन आंदोलन के कार्यक्रम में दत्चनमूर्ति को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुद्दुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम, आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री साई जे. सरवणकुमार, भारतीय जनता पार्टी विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

   

इससे पहले, श्री मेघवाल ने पुद्दुचेरी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा मंत्रियों और विधायकों के साथ चर्चा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

29/07/24 | 6:01 अपराह्न