मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 27, 2025 6:47 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एन.एच.आर.सी. ने केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक-डीजीपी को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एन.एच.आर.सी. ने आत्महत्या के प्रयास के बाद एक नर्सिंग छात्रा की कथित मृत्‍यु के संबंध में केरल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक-डीजीपी को नोटिस जारी किया है। राज्‍य के कासरगोड जिले में उसके छात्रावास वार्डन द्वारा उत्पीड़न के आरोपों के बीच आयोग ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने अधिकारियों को चार सप्ताह के अंदर मामले पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एनएचआरसी ने बयान में उल्लेख किया कि पीड़िता को कोझि‍कोड मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित करने से पहले शुरू में मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु होने तक हालत गंभीर बनी रही। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, साथी छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर छात्रा को उसके कार्यस्थल पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक छात्रा को अस्वस्थ रहने पर भी वार्डन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/09/24 | 5:49 अपराह्न