मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 5, 2024 8:01 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

 

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र का उद्देश्य साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह केंद्र शिकायतों को दर्ज करने और उनके निपटान में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। आयोग ने कहा है कि डिजिटल अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह पहल महिलाओं को डिजिटल दुनिया में खुद की सुरक्षा करने और सशक्त बनाने में मदद करेगी। यह केंद्र साइबर अपराध कि शिकायतों का समय पर और प्रभावी रूप से समाधान सुनिश्चित करेगा।

    डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुश्री शर्मा ने कहा कि भारत में साइबर अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है। देश में वर्ष 2021 में 52 हज़ार 9 सौ 74 साइबर अपराध से जुडे मामले दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2022 में बढकर 65 हज़ार 8 सौ 93 हो गए। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….