मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 23, 2024 8:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 13 राज्‍यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में 25 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 13 राज्‍यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में 25 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की।

    वहीं, केरल के वायनाड संसदीय सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार लाख से अधिक मतों के साथ जीत हासिल की।

    महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. संतूकराव हंबार्डे, कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी रवींद्र चव्हाण से आगे चल रहे हैं।

    बिहार में तरारी और रामगढ़ सीट पर भाजपा और इमामगंज सीट से हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मार्चा ने जीत हासिल की है। वहीं बेलागंज सीट से जदयू पार्टी विजयी हुई है।

    पंजाब में गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक सीट से आप पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं बरनाला से कांग्रेस पार्टी विजयी हुई है।

    कर्नाटक की सभी तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

    मेघालय में सत्तारूढ़ एन.पी.पी. पार्टी ने एकमात्र सीट गमबेग्रे जीत ली है।

    उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने केदारनाथ सीट पर जीत हासिल की है।

    असम में धोलाई, बेहाली और सामगुढ़ी सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। सिदली से यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने जीत हासिल की है। वहीं, बोंगई गांव सीट से असमगढ़ परिषद ने जीत दर्ज की है।

    केरल में, पालाक्‍काड़ सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं, चेलाक्‍करा सीट से कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने जीत दर्ज की है।

    उत्तर प्रदेश में मीरापुर, कटहरी, मझावा, गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी और फूलपुर सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, करहल और सीसामउ सीट से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

    मध्य प्रदेश में, सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधनी सीट से जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने विजयपुर सीट जीत ली है।

    छत्तीसगढ़ और गुजरात की एक-एक सीट पर भाजपा विजयी हुई है।

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी छह सीटें जीत ली हैं।

     राजस्थान की सात में से पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीती है वहीं, दौसा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

    सिक्किम में सत्तारूढ़ एस के एम पार्टी के 2 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

18/08/24 | 7:55 अपराह्न