मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 8, 2025 7:49 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में 1 हजार 53 महिला वॉलंटियर दे रही अपनी सेवाएं

राष्ट्रीय खेलों में बड़ी संख्या में महिला वॉलंटियरों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। मैदान के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी बेटियां जमकर पसीना बहा रही हैं। खेलों की अहम व्यवस्थाओं में 1 हजार 53 महिला वॉलंटियरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और मेडल जीते हैं। खेलने के अलावा इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बेटियां अपनी-अपनी भूमिकाओं में सक्रिय योगदान कर रही हैं। तमाम व्यवस्थाओं में वह कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही हैं, यह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेल के अलावा तमाम अन्य क्षेत्रों में भी देश-दुनिया को महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। एक हजार से ज्यादा महिला वॉलंटियरों का राष्ट्रीय खेलों से सीधे जुड़ाव महिला सशक्तीकरण की सुंदर तस्वीर बना रहा है।

वॉलंटियर बनने के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने तीस हजार से ज्यादा पंजीकरण किए थे। प्रारंभिक परीक्षा और प्रशिक्षण के बाद पूरे प्रदेश में 2 हजार 451 वॉलंटियरों को व्यवस्थाओं से जोड़ा गया। इनमें से पुरुष वॉलंटियरों की संख्या 1 हजार 398 है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है