उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में मणिपुर के सरंगबाम अथौबा मेइतेई ने स्वर्ण पदक और तेलहेइबा सोरम ने रजत पदक जीता। महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराज ने कांस्य पदक जीता।
महिला व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में महाराष्ट्र की डॉली देवीदास पाटिल ने स्वर्ण पदक और मानसी विनोद मोहिते ने रजत पदक जीता। मध्य प्रदेश की आद्या सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
पदक तालिका में महाराष्ट्र दो स्वण सहित कुल चार पदकों के साथ पहले, मणिपुर एक स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।