अगस्त 27, 2025 6:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए भी प्रार्थना की।