मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2025 8:54 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के दूसरे चरण में 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह 2025 के दूसरे चरण में 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों, भारतीय तटरक्षक बल और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों को सम्मानित किया। विशिष्ट सेवा के लिए कर्मियों को 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।

    लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह, एयर मार्शल नागेश कपूर को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा और अन्य को उत्तम युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, महानिदेशक परमेश शिवमणि, रियर एडमिरल संदीप मेहता, एयर वाइस मार्शल अजय कुमार पैन, सीमा सड़क संगठन के जॉर्ज पी चेरियन को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

24/10/24 | 8:41 अपराह्न