मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2025 9:17 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैश्विक मंचों पर भारतीय रूख के समर्थन के लिए पैराग्वे की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भारतीय रूख का निरंतर समर्थन करने के लिए पैराग्वे की सराहना की है। पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस का कल राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत और पैराग्वे के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।

 

श्रीम‍ती मुर्मु ने पहलगाम में हुए हमले के बाद आतंकवाद की कड़ी निंदा और भारत के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पैराग्वे सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश समान सिद्धांतों में विश्वास करते हैं और लोकतंत्र, मानवाधिकार, विधि सम्मत शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांति, संप्रभुता का सम्मान और क्षेत्रीय अखंडता को महत्व देते हैं। दोनों नेताओं ने संबंधों को और घनिष्‍ठ बनाने संभावनाओं पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को सुदृढ़ बनाने और नए क्षेत्रों में आपसी जुड़ाव में सहायक होगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ग्‍लोबल साउथ देशों के रूप में भारत और पैराग्वे समान विकासात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों पर काबू पाने का हमारा दृष्टिकोण भी समान है कि शिक्षा, रोज़गार और क्षमता निर्माण बढ़ा कर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

19/10/24 | 6:27 अपराह्न