मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 27, 2025 8:44 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें से तीन को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

    पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर और कुमुदनी रजनीकांत लाखिया को सार्वजनिक मामलों और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में जतिन गोस्वामी, कैलाश नाथ दीक्षित, साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

    पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में मंदा कृष्ण मडिगा, डॉ. नीरजा भटला, संत राम देसवाल, सैयद ऐनुल हसन, प्रशांत प्रकाश और नागेंद्र नाथ रॉय, शामिल हैं। जबकि, ह्यूग गैंट्ज़र और मरणोपरांत कोलीन गैंट्ज़र को संयुक्त रूप से पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

    देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, सुब्रह्मण्यम जयशंकर और प्रहलाद जोशी सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    आकाशवाणी समाचार ने कई पद्म पुरस्कार विजेताओं से बात की। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने पर खुशी साझा की। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

    विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित अजय भट्ट ने कहा कि उन्हें यूएसबी तकनीक पर उनके काम के लिए यह पुरस्कार मिला है।

    पद्म श्री से सम्मानित डॉ. नीरजा भटला ने कहा कि उन्हें गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम में उनके शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है।

    साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित संत राम देसवाल ने देश के गुमनाम नायकों को मान्यता देने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इससे पहले राष्ट्रपति ने पिछले महीने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 71 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान