मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 7:43 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमला अमानवीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला करना बेहद भयावह और अक्षम्य है।

 

 

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य कड़ी निंदा के पात्र हैं।

   

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस जघन्य कृत्य के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

   

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार की आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

   

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर यह नृशंस हमला कायरतापूर्ण और बेहद निंदनीय कृत्य है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना की निंदा की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

19/09/24 | 8:28 अपराह्न