मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 9, 2025 8:47 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने आज ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और स्‍लोवाकिया के राष्‍ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने आज ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और साझा वैश्विक तथा क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

    इस दौरान दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये गये। पहला समझौता राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड और स्लोवाक बिजनेस एजेंसी के बीच सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र में सहयोग और दूसरा समझौता सुषमा स्‍वराज विदेश सेवा संस्‍थान और स्लोवाक विदेश तथा यूरोपीय कार्य मंत्रालय के बीच सहयोग के बारे में है।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने स्लोवाकिया में भारतीय कला और संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता पर बल दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत के तेजी से बढ़ते मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक अर्थव्यवस्था क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग करने की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्लोवाकिया को पहली  से 4 मई, 2025 तक मुंबई में होने वाले वेव्‍स शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

    स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने राष्ट्रपति मुर्मु से ब्रातिस्लावा में भेंट की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, आवागमन और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत स्लोवाकिया के साथ पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाक गणराज्य की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत और स्लोवाकिया के बीच सद्भावना और आपसी समझ बढ़ाने में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मु का दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति ने ब्रातिस्लावा के राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक रूप से स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….