मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2024 8:37 अपराह्न | President

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी  

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव देश के पूर्वोतर राज्यों–असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।

    आज वहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति भवन की विशेष कार्याधिकारी स्वाति साही ने कहा कि 29 सितम्‍बर से छह अक्‍तूबर तक आयोजित इस महोत्सव में पूर्वोतर क्षेत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया जाएगा।

    उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर आर.के. सिंह ने कहा कि इस अनूठे महोत्सव में लगभग चार सौ कलाकार और शिल्‍पकार हिस्‍सा लेंगे। आठ दिन के इस  महोत्सव में एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव होगा जो उत्तर पूर्वी राज्यों की कलात्मक परंपराओं, शिल्प कौशल और पाक कला की विविधता को प्रदर्शित करेगा।

    इसमें पूर्वोतर राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, विशेष रूप से संस्कृति और पूर्वोतर विकास मंत्रालय के अधिकारी और अन्‍य गणमान्य लोग भाग लेंगे। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन लोगों को राष्ट्रपति निलयम की वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान