मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 18, 2024 7:55 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और झारखंड के दौरे पर रवाना होंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन राज्‍यों- राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और झारखंड के दौरे पर रहेंगी। वे जयपुर में मालवीय राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान- एम.एन.आई.टी. के दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और दीक्षांत भाषण देंगी। राष्‍ट्रपति विद्यार्थियों के लिए नये अरावली छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगी। राजस्‍थान के राज्‍यपाल हरिबाबू किसन राव बागड़े और मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

 

हमारे संवाददाता ने एम.एन.आई.टी. के निदेशक प्रोफेसर नारायण प्रसाद पाढ़ी के हवाले से खबर दी है कि दीक्षांत समारोह में 1300 से अधिक उपाधियां दी जाएंगी। इनमें से 402 डिग्रियां छात्राओं को मिलेंगी। राष्‍ट्रपति कल मध्‍य प्रदेश जाएंगी जहां वे उज्‍जैन में सफाई मित्र सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी और छह लेन के इंदौर- उज्‍जैन मार्ग की आधारशि‍ला रखेंगी। वे इंदौर में देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।  राष्‍ट्रपति मुर्मु शुक्रवार को झारखंड में रांची स्थि‍त आई.सी.ए.आर. के राष्‍ट्रीय कृषि उच्‍चतर प्रसंस्‍करण संस्‍थान के शताब्‍दी समारोह को संबोधित करेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है