भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवघर में कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जामा में चुनावी सभा के दौरान कहा कि राज्य में साढ़े चार साल तक सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। हेमंत सरकार में रहकर उन्होंने बहुत बार भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद वे पांच महीने तक मुख्यमंत्री रहे और इस दौरान विकास और जनकल्याण कार्य किये गये। मंइयां सम्मान और 200 यूनिट बिजली फ्री योजना को उन्होंने ही पास किया। श्रीसोरेने ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री पांच महीने में उन्होंने जो काम किया वह हेमंत के साढ़े चार साल के कार्यकाल पर भारी है।