मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 14, 2025 7:07 अपराह्न

printer

राज्य में अंबेडकर जंयती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में आज अंबेडकर जंयती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों, जनपदों और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है