मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2024 2:29 अपराह्न

printer

राज्य के छह सांसदों ने जीत की हैट्रिक लगाई

2024 के जनादेश में कई उम्मीदवारों ने लगातार जीत की हैट्रिक लगायी तो कई चूक गए। वहीं, एक ने जीत का चौका भी लगाया। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में किसी के हिस्से उत्साह है तो किसी के हिस्से हार की निराशा। राज्य के छह सांसदों ने जीत की हैट्रिक लगाई है, जबकि 5 इस अवसर से चूक गए। उजियारपुर से केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बेगूसराय से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण सीट से प्रदीप कुमार सिंह अररिया से और महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी हैट्रिक लगाने में सफल रहे है।
लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने पिछली दो जीत जमुई सीट से दर्ज करने के बाद इस बार हाजीपुर सीट से विजयी तिकड़ी लगी दी। वहीं जदयू के कौशलेन्द्र कुमार ने नालंदा से जीत का चौका लगाया है।
इधर, आरा सीट से केन्द्रीय मंत्री आर. के सिंह, पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह बीजेपी के वे निवर्तमान सासंद है जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी जीत से वंचित कर दिया। जदयू के संतोष कुशवाहा भी पूर्णिया सीट से जीत की हैट्रिक चूक गये हैं।
वहीं मुजफ्फपुर से इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अजय निषाद भी लगातार तीसरी जीत दर्ज नहीं कर सके।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है