मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 4:44 अपराह्न

printer

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं में मूल्यों को विकसित करने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं विशेषकर युवा उद्यमियों में सत्यनिष्ठा, अनुशासन, सेवा भावना और ईमानदारी के मूल्यों को विकसित करने पर बल दिया। वह  नई दिल्ली में वीएसईआरवी इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के आठवें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  संबोधन कर रहे थे।

 

राज्यपाल ने कहा कि युवा उद्यमियों को उपभोक्ताओं के बीच अपने ब्रांड की विश्वसनीयता बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, तभी वे सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत तरक्की और राष्ट्र के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत करने पर बल दिया।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वालों की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज की सेवा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने आईटी क्षेत्र में कंपनी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए मुख्य परिचालन अधिकारी रमन शुक्ल को बधाई दी।

 

उन्होंने इस अवसर पर कंपनी की वार्षिक पत्रिका वीएसईआरवीपीडिया (VSERVPEDIA) का विमोचन भी किया। इस मौके पर कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है