मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 5, 2025 8:23 अपराह्न

printer

राजस्थान सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की

जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजस्थान सरकार ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के निकट रामगढ़ बांध से इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्‍यभर में विभिन्न कार्य किए जाएंगे, इनमें जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की सफाई, पारंपरिक जलाशयों के स्वरूप को बहाल करने और उनके संरक्षण से संबंधित कार्य शामिल होंगे।

    मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्‍यवासियों से अपील की है कि वे 20 जून तक चलाए जाने वाले इस अभियान में भाग लें और अपने आसपास जल संरक्षण के छोटे-छोटे कार्यों में योगदान दें। ​​उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत अगले चार वर्षों में प्रदेश में करीब 45 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में पूरे प्रदेश में करीब पांच हजार जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

24/10/24 | 5:04 अपराह्न