मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 7:51 अपराह्न

printer

राजभवन नैनीताल में आज गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया

राजभवन नैनीताल में आज गोवा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित गोवा के निवासियों से संवाद किया और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र ने सभी राज्यों के स्थापना दिवस को प्रत्येक राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया है, जो कि बहुत सराहनीय है।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं। साथ ही सभी को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की यह अनूठी पहल, हमारे विविध राज्यों की परस्पर परंपराओं, प्रथाओं, संस्कृति और ज्ञान की समझ को बढ़ाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

16/10/24 | 7:56 अपराह्न