अगस्त 20, 2025 11:48 पूर्वाह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा के समुद्र तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इससे 25 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला