जनवरी 8, 2025 9:16 पूर्वाह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा के कारण राज्य में रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

 

रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 जनवरी से फिर आसमान में बादल छा सकते हैं, जिससे ठंड में कमी आएगी।