राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कल हवाओं के चलने का भी अनुमान जताया है।
कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।