राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहे। इसके साथ ही बीच बीच में हल्की धूप भी देखने को मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा और 32 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कल हवाओं के चलने का भी अनुमान जताया है।
कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।