राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।