राजधानी में अंतिम छोर तक पहुंच को मजबूत करने और शहरवासियों को सुविधाजनक तथा सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में दिल्ली मेट्रो का बहुत योगदान है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के 32वें स्थापना दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरवासियों और मेट्रो कर्मियों को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो शहर की लाइफलाइन और आधुनिकता की पहचान है। उन्होंने कहा कि मेट्रो करोड़ों लोगों के सपनों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। साथ ही, प्रदूषण मुक्त तथा जाम मुक्त दिल्ली के निर्माण में में भी दिल्ली मेट्रो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मेट्रो सेवाओं को सुगम, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बताते हुए इसके संचालन में लगे सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और सार्वजनिक परिवहन को तथा बेहतर बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
वहीं, दिल्ली मेट्रो ने अपने 32वें स्थापना दिवस पर इसे समर्पण, उपलब्धियों और निरंतर प्रगति का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। मेट्रो रेल निगम ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर को जोड़ने में समयपालन, सुरक्षा और विश्वसनीयता इसकी प्रमुख विशेषताएं रही हैं। राजधानी में मेट्रो की सेवाएं 1995 से शुरू हुई।