राजधानी दिल्ली में आज दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।