राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान समेत कई जगहों पर कल विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया जाएगा। पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने बताया कि इस बार मुख्य आकर्षण खास आतिशबाजी होगी, जो प्रदूषण और धुआं रहित होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि रांची के सांसद सह केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ होंगे।