जनवरी 6, 2025 7:56 अपराह्न

printer

रमकंडा और भंडरिया के जंगलों में एक बाघ के चहलकदमी के कारण वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के रमकंडा और भंडरिया के जंगलों में एक बाघ के चहलकदमी के कारण वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाघ द्वारा अब तक नौ मवेशियों का शिकार किया जा चुका है। पीटीआर से सटे गढ़वा के दक्षिणी वन क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति के बाद पीटीआर और वन विभाग के अधिकारी उसे ट्रैक करने के काम में जुटे हैं।