मई 6, 2026 1:05 अपराह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सरकार ने खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का खंडन किया है। जिसमें रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि पाकिस्तान ने पिछले साल 10 मई को भारत के सिस्टम को जाम कर दिया था। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निर्मित डीपफेक है और पाकिस्तान दुष्प्रचार खातों द्वारा गलत सूचना फैलाने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। इकाई ने नागरिकों से ऐसे वीडियो के झांसे में न आने और ऐसी संदिग्ध सामग्री की सूचना 8799711259 पर कॉल करके या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल भेजकर देने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला