मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2025 2:21 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच बैठक हुई

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच आज बैठक हुई।

 

इस बैठक के दौरान, ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया रक्षा और समुद्री सुरक्षा में करीबी भागीदार हैं।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को पश्चिमी मोर्चे पर देश को सामना कर रही चुनौतियों के बारे में अवगत कराया।

 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में भारत पश्चिमी मोर्चे पर अत्यधिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

 

इसके पहले, श्री मार्लेस को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान