मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 8:02 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण संसाधनों के एकाधिकार और हथियारीकरण के खिलाफ दी चेतावनी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण संसाधनों के एकाधिकार और हथियारीकरण के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि यह वैश्विक भलाई के लिए अनुकूल नहीं है। आज दिल्ली में हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) 2024 को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि दुर्लभ खनिजों और डेटा भंडारण जैसे महत्वपूर्ण समुद्री संसाधनों को समान रूप से साझा किया जाना चाहिए और उन पर वैश्विक संघर्ष रोका जाना चाहिए। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संसाधन-भू-राजनीति और सुरक्षा विषय पर चर्चा करते हुए, मंत्री ने कहा कि एक ऐसी साझेदारी की आवश्यकता है जो सतत विकास, आर्थिक विकास और पारस्परिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय गिरावट ने समुद्री सुरक्षा और भरण-पोषण के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा दिया है। श्री सिंह ने समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून को कायम रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि तीन दिवसीय संवाद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नवीन समाधान और चर्चा का पता लगा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है