मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 8, 2024 8:59 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिन की यात्रा पर आज मॉस्को के लिए रवाना हुए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिन की यात्रा पर आज मॉस्को के लिए रवाना हुए। श्री सिंह मॉस्‍को में रूस के रक्षामंत्री आंद्रे बेलोसोव के साथ सेना और सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सहअध्‍यक्षता करेंगे।

    दोनों नेता सैन्‍य और औद्योगिक सहयोग सहित दोनों देशों के रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे। परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसम्‍बर को कालिनिन्ग्राद में यान्त्रा शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के नवीनतम मिसाईल फ्रिगेट विध्वंसक आईएनएस तुषील का जलावतरण करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इस अवसर पर रक्षामंत्री के साथ होंगे।

    रक्षामंत्री दूसरे विश्‍वयुद्ध के दौरान शहीद हुए रूसी सैनिकों के सम्‍मान में मॉस्‍को में सैनिक- मकबरे पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वे भारत वंशियों से भी मिलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….