मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 12, 2025 6:37 अपराह्न

printer

यूसीसी के तहत सेवाओं के पंजीकरण के दौरान दी जाने वाली निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी

प्रदेश में समान नागरिक संहिता- यूसीसी के तहत सेवाओं के पंजीकरण के दौरान दी जाने वाली निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। किसी भी तीसरे व्यक्ति तक इन सूचनाओं की पहुंच नहीं हो पाएगी। सार्वजनिक रूप से केवल पंजीकरण की संख्या ही उपलब्ध होगी, लेकिन किसी की व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाएगी।

 

अपर सचिव, गृह, निवेदिता कुकरेती के अनुसार समान नागरिक संहिता में सूचनाओं की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यूसीसी की किसी भी सेवा के लिए दी जाने वाली निजी जानकारी का विवरण किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं होगा। सार्वजनिक तौर पर यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण की संख्या मात्र उपलब्ध होगी, जो वेबसाइट पर नजर भी आने लगी है।

 

इसके अलावा जिस व्यक्ति ने यूसीसी के तहत किसी सेवा के लिए आवेदन किया हो, सिर्फ वही व्यक्ति खुद या किसी अन्य व्यक्ति के साथ संयुक्त आवेदन के जरिए खुद के आवेदन से संबंधित जानकारी ही मांग ही सकता है। इसके अलावा और किसी भी व्यक्ति तक सूचनाओं की पहुंच नहीं है। अपर सचिव, गृह के अनुसार यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण की जानकारी भी थाना पुलिस तक सिर्फ रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी।

 

ऐसे किसी पंजीकरण में दिए गए विवरण  तक संबंधित थाना प्रभारी की पहुंच भी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में हो सकेगी। अगर किसी भी स्तर पर सूचनाओं का दुरुपयोग होता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है