उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह का एक शार्पशूटर अनुज कनौजिया कल रात जमशेदपुर में मारा गया। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के अपर महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में कनौजिया की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू किया गया था।
इसी दौरान कनौजिया ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
श्री यश ने कहा कि पांच साल से फरार कनौजिया हत्या, रंगदारी, जमीन हड़पने और हथियार तस्करी सहित 23 आपराधिक मामलों में वांछित था। मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के उपाधीक्षक डीके शाही भी घायल हुए हैं।