मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 9:51 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन और रूस ने ईस्टर युद्ध विराम का उल्लंघन करने पर एक-दूसरे को दोषी ठहराया

यूक्रेन और रूस ने 30 घंटे के ईस्टर युद्ध विराम का उल्लंघन करने पर एक-दूसरे को दोषी ठहराया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार शाम से रविवार आधी रात तक युद्ध विराम की घोषणा कि थी और यूक्रेन ने भी इसका पालन करने पर सहमति जताई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने लगभग तीन हज़ार बार युद्धविराम का उल्‍लंघन किया और पूर्वी शहर पोक्रोवस्क पर भारी गोलाबारी की। उन्होंने रूस पर युद्ध जारी रखने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, रूस ने कहा कि उसने युद्ध विराम का पालन किया, लेकिन उसे यूक्रेनी हमलों से खुद का बचाव करना पड़ा। रूस ने यूक्रेन पर युद्ध विराम के दौरान अमरीकी हथियारों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। अमरीका और ब्रिटेन ने भी युद्ध विराम के उल्लंघन की आलोचना की है। ब्रिटेन ने कहा कि रूस ने इसका उल्लंघन किया और नागरिकों को नुकसान पहुंचाया, जबकि अमरीका ने कहा कि शांति वार्ता के प्रयास करते-करते उसका धैर्य खत्म हो रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच शांति समझौता होने की उम्मीद जताई लेकिन इस बारे में कोई और ब्यौरा नहीं दिया। इस बीच, यूक्रेन ने बुनियादी ढांचे पर हमलों पर 30 दिन की रोक लगाने का प्रस्ताव रखा। फरवरी 2022 में शुरू हुए इस युद्ध में दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….