मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों का देश के प्रमुख ठिकानों पर परीक्षण कर रही है भारतीय सेना

भारतीय सेना युद्धक परिस्थितियों के लिए अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों का देश के प्रमुख ठिकानों पर परीक्षण कर रही है। इनमें पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज, बबीना फील्ड फायरिंग रेंज और जोशीमठ शामिल हैं।

 

 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये फील्ड परीक्षण लगभग युद्ध जैसी परिस्थिति में किए जा रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक युद्धकौशल को भी शामिल किया गया है ताकि अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों की क्षमता का ठीक-ठीक आकलन किया जा सके।

 

ये परीक्षण और प्रदर्शन आगरा और गोपालपुर में भी होने हैं। परीक्षणों में वायु रक्षा उपकरण प्रदर्शन भी होंगे। इनमें मानव-रहित हवाई प्रणाली से छोड़ी गई युद्धक सामग्री, कम ऊंचाई वाले हल्के रडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्लेटफॉर्म और विशेष वर्टिकल-लॉन्च ड्रोन शामिल हैं।

 

 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये परीक्षण उभरती तकनीकों को तेजी से अपनाने के लिए किये जा रहे हैं ताकि युद्धक परिस्थितियों के लिए तैयार रहा जा सके।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न