मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 9:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्‍तीसगढ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में बने गहरे दबाव के कारण कल बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले छह घंटों के दौरान गहरा दबाव, पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ गया है। अगले 48 घंटों के दौरान दबाव के कमजोर होकर उत्‍तर-पश्चिम की ओर झारखंड तथा छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गहरे दबाव के कारण आज झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा के उत्‍तरी हिस्‍सों में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस सप्‍ताह के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है