मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 8:33 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कहा है कि इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष मानसून जल्दी शुरू हो गया है और अगले महीने उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्व भारत के आस पास के क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या कम रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग के महानिदेशक, मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जून से सितंबर के बीच होने वाली वर्षा मौसमी औसत से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि के दौरान देश में वर्षा सामान्य से ऊपर रहेगी। यह एक सौ छह प्रतिशत तक रह सकती है। यह 5 जून से 30 सितंबर तक लागू है।

    तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, कर्नाटक के अंदरूनी भागों, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अगले दो दिनों में बहुत तेज वर्षा होने की आशंका प्रकट की है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, गुजरात, झारखंड, उत्तराखंड और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बिजली कड़क सकती है तथा आंधी और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

    इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अगले 2 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान