मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2025 2:02 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने, कश्मीर क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शुष्क मौसम और छिटपुट स्थानों पर गरज, तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि 26 से 30 अप्रैल तक पूरे क्षेत्र में मुख्य रूप से शुष्क स्थिति बनी रहेगी। निवासियों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी प्रशासनिक और यातायात सलाह का पालन करें। लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे गड़गड़ाहट, बिजली या तेज हवाओं के दौरान घर के अंदर या सुरक्षित स्थानों पर रहें।

छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र के कुछ हिस्सों में भी अगले 2 दिनों में आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने आज विदर्भ में लू चलने की संभावना जताई है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी आने वाले 2 दिनों में गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान है। अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….